फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   engineer wanted to know what happens after death so he committed suicide and left suicide note

जिस रहस्य को बड़े वैज्ञानिक भी नहीं खोज पाए उसे जानने के लिए इंजीनियर ने की खुदकुशी

Wed, 03 Jan 2018 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
engineer wanted to know what happens after death so he committed suicide and left suicide note
बुराड़ी में इंजीन‌ियर ने क‌िया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मौत के बाद का रहस्य जानने के लिए इंजीनियर नवदीप (25) ने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पास मिले दो पेज के सुसाइड नोट में उसने मौत के बाद के रहस्य को जानने और आगे के जीवन को जानने की बात लिखी है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नवदीप इंटरनेट पर मौत के बाद के रहस्य और आत्महत्या करने के तरीके ढूंढ रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से भागलपुर, बिहार का रहने वाला नवदीप किराए का मकान लेकर पटेल नगर इलाके में रहता था। इसके माता-पिता व भाई इंजीनियर हैं। परिवार अबुधाबी में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

engineer wanted to know what happens after death so he committed suicide and left suicide note
सांकेत‌िक च‌ित्र

नवदीप ने कोलकाता के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग करने के बाद डेढ़ साल मर्चेट नेवी में नौकरी की। फिर वह एमटेक करने स्वीडन चला गया। वहां से पढ़ाई पूरी कर 2017 में भारत लौट आया था। वह पीएचडी में दाखिला लेना चाहता था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया।

बताया गया है कि दिल्ली आने के नवदीप डिप्रेशन का शिकार हो गया। उसने कई बार अपने माता-पिता से आत्महत्या के विचार आने की बात की। यहां तक कि वह आत्महत्या के तरीके और मौत के बाद के जीवन के बारे में खोज करने लगा।

रविवार को उसने अपनी मां के पास व्हाट्स ऐप मैसेज कर सुसाइड का विचार आने की बात की। मां ने फौरन बुराड़ी में रहने वाले अपने भाई को कॉल कर नवदीप को अपने पास लेकर आने को कहा।

engineer wanted to know what happens after death so he committed suicide and left suicide note

मामा उसे बुराड़ी स्थित अपने घर ले आए। यहां सोमवार देर रात उसने दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मंगलवार सुबह सात बजे लोगों ने उसे नीचे पड़े देखा तो सूचना पुलिस को दी।

मौत के बाद के जीवन की थी उत्सुकता
नवदीप अपने जीवन को लेकर खासा परेशान था। पुलिस को छानबीन के दौरान उसके पास एक किताब मिली है, जिसका शीर्षक ‘लाइफ आफ्टर डेथ’ है।

उसके लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री देखने पर पता चला है कि वह मौत के बाद के रहस्य को जानने के लिए इंटरनेट पर विभिन्न साइटों पर जाता था। पुलिस ने उसका लैपटॉप कब्जे में लिया है। उसके मोबाइल के डाटा को भी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed