{"_id":"7dd204d09499d8e533b9ae704c53fe2c","slug":"engineer-robbed-at-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर इंजीनियर को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर इंजीनियर को लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद/मसूरी
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल कुआं से पिलखुवा जा रहे निजी कंपनी के एक इंजीनियर से आटो सवार तीन बदमाशों ने एनएच-24 पर मसूरी में लूटपाट की। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर आठ हजार रुपये, तीन मोबाइल और बैग लूटकर उसे सड़क किनारे चलते आटो से फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर स्थित निजी कंपनी में तैनात इंजीनियर दीपक ने बताया कि वह पिलखुवा के मुकीमपुर गांव का रहने वाला है। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह लाल कुआं से आटो में सवार होकर पिलखुवा जा रहा था।
विज्ञापन
आटो में चालक सहित पहले से तीन बदमाश सवार थे। मसूरी के पास बदमाशों ने तमंचा तान दिया। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और लूटपाट कर भाग गए।
रात में करें तो ये बरतें सावधानी
- आटो में बैठने से पहले नंबर नोट कर लें
- स्टैंड से संचालित आटो को ही किराये पर बुक करें
- चालक का हुलिया, आटो में कोई अतिरिक्त निशान, स्लोगन का ध्यान रखें
- देर शाम के समय शॉर्ट कट मार्गों से परहेज करें
- संदिग्ध लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें