{"_id":"8d901e2b7305c5638c7944325ab218f7","slug":"engineer-died-on-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की टक्कर में इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बाइक की टक्कर में इंजीनियर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 01 Aug 2014 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पढ़ें-बीच राह पलटा ट्रक, महिला की मौत
जानकारी के अनुसार, गांव मानपुर निवासी शिवकुमार (28) बदरपुर (दिल्ली) स्थित एक कंपनी में सिविल इंजीनियर था। बुधवार की रात वह अपने चाचा के साथ किसी काम से बाइक से पलवल से बल्लभगढ़ के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
जब उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव बघौला के निकट पहुंची तभी एक ट्रक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक हाईवे पर गिर पड़ी। इसमें शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।