{"_id":"5c1c124dbdec2256bb2510d3","slug":"engineer-accused-of-molestation-and-harassment-in-company-at-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर से कंपनी में छेड़छाड़-उत्पीड़न का आरोप, फेसबुक अकाउंट पर की गई अश्लील टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर से कंपनी में छेड़छाड़-उत्पीड़न का आरोप, फेसबुक अकाउंट पर की गई अश्लील टिप्पणी
Fri, 21 Dec 2018 03:36 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित एक प्रसिद्ध चाइनीज मोबाइल कंपनी में महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ व उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी की गई और कंपनी में शराब पीने व रात में रुकने का दबाव डाला गया। इसकी शिकायत कंपनी के एचआर मैनेजर से की गई तो उन्होंने भी अभद्रता की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एचआर मैनेजर, टेक्नीशियन समेत तीन अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
ईकोटेक-1 थाना प्रभारी फरमूद अली पुंडीर के मुताबिक, महिला इंजीनियर का आरोप है कि 1 दिसंबर को कंपनी के टेक्नीशियन सूरज बहुगुणा ने उसके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी की। कंपनी में ही काम करने वाले किशन चंद, अनुराग शर्मा व खुर्शीद सैफी ने उस पर अश्लील फब्तियां कसीं। उस पर शराब पीने व रात को कंपनी में रुकने आदि का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर उसने आरोपियों की शिकायत कंपनी के एचआर मैनेजर विजय अहलावत से की, लेकिन उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह पीड़िता पर ही आरोप लगाते हुए अभद्रता की। शिकायत के आधार पर विजय अहलावत, सूरज बहुगुणा, किशन चंद, अनुराग शर्मा व खुर्शीद सैफी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारियों से होगी पूछताछ
थाना प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि इस मामले में कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि क्या उन्होंने महिलाओं से कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत इस तरह के मामले के निस्तारण के लिए आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया है। अगर किया गया है तो इस मामले में क्या कार्रवाई की गई।