{"_id":"578a69cf4f1c1b2b0d13dee1","slug":"energy-advisor-to-cm-reported-problems-complaints-on-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के ऊर्जा सलाहकार को बताई समस्याएं, बिजली कटौती पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के ऊर्जा सलाहकार को बताई समस्याएं, बिजली कटौती पर शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने शनिवार को शहरवासियों और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ सेक्टर-58 में बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से समस्याओं के बारे में पूछा। फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह ने उन्हें बताया कि हल्की सी बरसात होने पर पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। शहर की लाइनें पेड़ों में उलझ रही हैं, जिससे आए दिन उनमें करंट आ जाता है।
विज्ञापन
पोल और तार जर्जर हो जाते हैं। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। नो पावर कटजोन घोषित होने के बाद भी सात से 10 घंटे कटौती हो रही है। इस तरह की करीब 25-30 समस्याएं कृपाल सिंह के समक्ष रखी गईं।
विज्ञापन
इस पर ऊर्जा सलाहकार ने अधिकारियों से बात की और निर्देश दिए कि शहर में लंबित बिजली घरों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए। सभी स्थानों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़वाई जाए और जर्जर तार एवं पोल को अविलंब बदला जाए।
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल ने बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयासों के बारे में बताया। बड़ी संख्या में शहर के लोग बैठक में शामिल हुए।