{"_id":"58f61da14f1c1ba3464716a0","slug":"encroachment-removed-by-task-force-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"टास्क फोर्स ने सोरखा में हटाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टास्क फोर्स ने सोरखा में हटाया अवैध कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 18 Apr 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया को लेकर एंटी टास्क फोर्स ने मंगलवार को अवैध कब्जा हटाने का काम शुरू कर दिया। ग्राम सोरखा में अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से गिरा दिया गया। जिलाधिकारी एनपी सिंह को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ भूमाफिया द्वारा सोरखा जाहिदाबाद में गाटा संख्या 878 एवं 881 पशुचर की भूमि पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
डीएम ने तत्काल उपजिलाधिकारी दादरी को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर जांच करते हुए अवैध निर्माण को रोकने की कार्यवाही की जाए। राजस्व विभाग टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करते हुए पाया कि भूमि हिंडन के डूब क्षेत्र में है और जो नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है।
टीम ने पैमाइश कर नोएडा विकास प्राधिकरण के माध्यम से सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर्ताओं से मुक्त कराकर कुछ हिस्सों में तारबंदी कराई। राजस्व टीम द्वारा जेसीबी मशीन एवं मजदूरों की सहायता से अवैध निर्माण तुड़वाकर हटवा दिया गया है। अवैध निर्माण से मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करोड़ों में है।