फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encroachment on panchayat land worth crores in Malai village; complaint lodged via CM Window.

Delhi NCR News: मलाई गांव में करोड़ों की पंचायती भूमि पर कब्जा, सीएम विंडो पर शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। मलाई गांव में करोड़ों रुपए की सार्वजनिक पंचायती भूमि पर प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा किया है। इसकी शिकायत गांव निवासी जमशेद ने सीएम विंडो पर शिकायत की। सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायत नंबर 070284 पर दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने वर्ष 2023 में शिकायत नंबर 85058 दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने निशानदेही करी। निशानदेही के दौरान अवैध कब्जे प्रमाणित कर सीमांकन किया गया। इसके बावजूद अवैध कब्जे नही हटाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारियों ने मिलीभगत कर अवैध कब्जे नही हटाए। सीएम विंडो पर मिली शिकायत को प्रशासनिक सचिव ने गंभीरता से लिया। प्रशासनिक सचिव ने जिला परिषद के सीईओ को निर्देश दिए हैं कि शिकायत की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। सीईओ जितेंद्र कुमार ने हथीन के बीडीपीओ को आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article