{"_id":"71d612a8936f3bf161de921c40ce369e","slug":"encounter-between-rogues-and-police-firing-20-25-rounds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों और पुलिस के बीच 20-25 राउंड फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों और पुलिस के बीच 20-25 राउंड फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी-आमका गांव के पास सोमवार शाम पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 20 से 25 राउंड फायर हुए। दो थाना पुलिस की घेराबंदी तोड़कर तीन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने दावा किया कि बुलंदशहर का बदमाश दीपक जाटव उर्फ दीपक भाटी तीन साथियों के साथ लूट को अंजाम देने आया था। बदमाश मौके पर दो दिन पहले लूटी आई-20 कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि एक बदमाश को गोली लगी है।
विज्ञापन
सीओ दादरी अनुराग सिंह ने बताया कि कासना कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह को सूचना मिली कि दीपक जाटव उर्फ दीपक भाटी (बुलंदशहर) ने इकोटैक थर्ड से दो दिन पहले आई-20 कार लूटी थी। वह साथियों समेत उसी कार से वारदात करने दादरी की ओर आ रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर बदमाशों को पकड़ने के लिए आमका गांव के आस-पास सूरजपुर, दादरी, बादलपुर और जारचा पुलिस को लगा दिया। सूचना सही निकली और बदमाश आई-20 कार में सवार होकर गाजियाबाद की ओर से निकलकर रूपवास की ओर जा रहे थे। इस पर दादरी और कसाना थाने की पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। दोनों थाने की पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। बदमाश कार छोड़कर पुलिस की घेराबंदी तोड़ फरार हो गए। दादरी थाने पर दीपक समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि दीपक जाटव बुलंदशहर जिले का रहने वाला है। वह दीपक भाटी के नाम से अपनी पहचान बताता है। दीपक ने एक्सप्रेसवे पर एक कंपनी मालिक की कार को लूटा था। 10 से अधिक लूटपाट की वारदात को तीन माह में अंजाम दे चुका है। उन्होंने बताया कि वह कई बार पुलिस के हाथ से बच निकला। सीओ ने बताया कि एक बदमाश को गोली लगने की आशंका है मगर अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि आसपास के अस्पतालों में जांच कराई जा रही है।