फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encounter between police and criminal in sector-20 Noida, one criminal injured

नोएडा सेक्टर-20 में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, एक को लगी गोली

Tue, 30 Oct 2018 06:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 30 Oct 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and criminal in sector-20 Noida, one criminal injured
मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी और अस्पताल में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 10 गोलियां चलीं। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देर रात वाहन चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार आती दिखी तो उसे चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। बदमाश कार को लेकर सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर की ओर पुस्ते पर भाग निकले। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर की तो पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। पुलिस के गोली चलाते ही बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। इसमें खोड़ा कॉलोनी निवासी राजेंद्र के पैर में पुलिस की गोली लगी।
विज्ञापन


उसके साथी सेक्टर-8 निवासी सुनील और दिल्ली के अशोक नगर निवासी विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सेक्टर-20 के एसएचओ मनोज कुमार पंत ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से होंडा सिटी कार, एक पिस्टल, दो तमंचे, एक मोबाइल फोन और 24 कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि होंडा सिटी कार चोरी की है। अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed