{"_id":"62eb338da07bbc56d722a470","slug":"encounter-between-delhi-police-and-gangsters-in-shahdara-one-accused-was-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: शहादरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद नमस्ते गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक आरोपी को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: शहादरा में पुलिस मुठभेड़ के बाद नमस्ते गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक आरोपी को लगी गोली
Thu, 04 Aug 2022 08:18 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:18 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि जिले में तीन दिन पहले लूट की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने संभावित रास्ते पर घेराबंदी कर दी। संदिग्ध आते दिखे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस से मुठभेड़ के बाद नमस्ते गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य लोगों को लूटने से पहले हाथ जोड़कर उनसे नमस्ते करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के शहादरा जिला पुलिस की स्पेशल सेल और गिरोह के बदमाशों के बीच मुठभेड़ विवेकानंद कॉलेज के पास हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद से विवेक विहार पुलिस थाने की ओर आ रहे दोनों युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चला दी, जो गिरोह के एक सदस्य को लग गई।
विज्ञापन
आरोपी तीन दिन पहले हुए लूट के दो मामलों में वांछित थे। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।