{"_id":"6bc032cd0b3ff8a5e5d7942ea68ab824","slug":"emu-train-stones-injuring-several-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू ट्रेन पर पथराव, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमयू ट्रेन पर पथराव, कई यात्री घायल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से गाजियाबाद जा रही ईएमयू ट्रेन पर बृहस्पतिवार को असामाजिक तत्वों ने साहिबाबाद और हिंडन नदी के बीच पथराव कर दिया। पथराव होने से ट्रेन में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
पथराव में ट्रेड फेयर देखकर लौट रही विजय नगर की एक महिला समेत कई यात्री घायल हो गए। लोगों ने नीचे झुककर पत्थरों से बचाव किया। जीआरपी अधिकारी घटना की सूचना से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पथराव में घायल हुई विजय नगर की महिला निक्कू ने बताया कि वह परिवार के साथ ट्रेडफेयर देखकर ईएमयू से गाजियाबाद लौट रही थी।
करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन साहिबाबाद स्टेशन से आगे बढ़ी तो थोड़ी ही देर में ट्रेन पर पत्थर बरसने लगे। इससे ट्रेन में भगदड़ मच गई। यात्रियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पत्थर से बचने के लिए यात्री सीटों के नीचे छुप गए। पथराव के दौरान आधी ईंट उनके पैर में लगी। कई यात्रियों के हाथ और कमर में पत्थर लगे।