{"_id":"5b79267c42c79246547c41d5","slug":"employees-of-the-eco-green-energy-company-burning-garbage-near-aravali-hill-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: अरावली पहाड़ी के पास कचरा जलाते पकड़े गए इकोग्रीन एनर्जी कंपनी के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: अरावली पहाड़ी के पास कचरा जलाते पकड़े गए इकोग्रीन एनर्जी कंपनी के कर्मचारी
भाषा, गुरुग्राम
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुड़गांव में कचरा प्रबंधन में लगी कंपनी पर पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील अरावली पर्वत श्रृंखला पर कचरा जलाने का आरोप लगा है। हालांकि, कंपनी ने दावा किया कि उसके वाहन को कुछ स्थानीय गुंडों ने छीन लिया और कचरा जला दिया।
विज्ञापन
इकोग्रीन एनर्जी कंपनी पर गुड़गांव और फरीदाबाद से कचरा एकत्रित करने की जिम्मेदारी है। उसके कर्मचारी कैमरे में अरावली के खुले इलाकों में कचरा जलाते हुए कैद हो गये।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम गुड़गांव, गुड़गांव महानगर विकास प्राधिकरण और वन विभाग को भी इसके बारे में जानकारी भेजी है।
विज्ञापन
