{"_id":"1ba40ed37077055dc6f082b5e1276039","slug":"employees-made-mortgage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के कर्मचारियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के कर्मचारियों को बनाया बंधक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर गांव में रविवार दोपहर विद्युत मीटर लगाने के दौरान एक घर में आग लग गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन टीम को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को मुक्त कराने के दौरान पुलिस को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीण पुलिस जीप के सामने लेट गए।
विज्ञापन
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण नुकसान का मुआवजा दिलाने, अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने, मीटर लगाना बंद करने और लगाए गए मीटरों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग पर आश्वासन मिलने के बाद शांत हुए।
विज्ञापन
कारपोरेशन ने 800 रुपये महीने के बिल पर लोगों को मनमानी बिजली प्रयोग करने की इजाजत दे रखी थी। पिछले सप्ताह कारपोरेशन ने यहां विद्युत मीटर लगाने शुरू किए थे, जिस पर टीम को लोगों ने दौड़ा लिया था।
विज्ञापन
रविवार दोपहर दो बजे ब्रम्हपाल सिंह के मकान में मीटर लगाया गया था। मीटर लगाकर जैसे ही टीम ने सप्लाई दी तो घर में आग लग गई। घर में धमाकों के साथ धुआं निकला, जिससे फ्रिज, एसी, एलईडी के साथ ही घर का काफी सामान जल गया।
गुस्साए लोगों ने टीम को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शाम छह बजे टीम को छुड़ाया। एसडीओ जीएस सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण शुरू से ही मीटर लगाने का विरोध कर रहे थे। जांच कराई जाएगी।
मीटर से आग लगने का कोई सवाल नहीं है। हो सकता है वायरिंग डिस्टर्ब कर आग लगने की साजिश रची गई हो। इसकी जांच कराई जाएगी।