{"_id":"56e7f9c34f1c1bcc148b470b","slug":"employees-give-ultimatum-to-government-for-for-fulfilling-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने सरकार को दिया 14 अप्रैल तक का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने सरकार को दिया 14 अप्रैल तक का अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए 14 अप्रैल तक सभी मांगों को पूरा करने के लिए कहा है। मांगें नहीं मानी गईं तो 15 से 17 अप्रैल तक भिवानी में राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
संघ के महासचिव सुभाष लांबा, उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संगठन सचिव वीरेंद्र डंगवाल ने बताया कि संघ ने आरक्षण आंदोलन के बाद राज्य में बदलते सामाजिक हालात को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र में विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
संघ ने आरक्षण आंदोलन की जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सभी जिलों में सद्भावना सम्मेलन आयोजित करेगा।
विज्ञापन
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मंगलवार से 31 मार्च तक राज्य सरकार की वायदाखिलाफी व विभागों में लागू किए जा रहे निजीकरण के विरोध में जन हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर संघ के जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव युद्धवीर खत्री आदि मौजूद रहे।