फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on transparency in crop procurement, instructions to verify mismatch data soon

Delhi NCR News: फसल खरीद में पारदर्शिता पर जोर, मिसमैच डाटा जल्द वेरिफाई करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। रबी फसल की खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। मंगलवार को जिला सचिवालय में हुई बैठक में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए जिला राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि पोर्टल पर मौजूद फसल मिसमैच डाटा को जल्द से जल्द वेरिफाई कर दुरुस्त किया जाए। उन्होंने गेट पास, ऑक्शन, लिफ्टिंग, लोडिंग और अनलोडिंग जैसी प्रक्रियाओं में तेजी लाने और बायोमेट्रिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


उन्होंने कहा कि सभी मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से चले और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खरीदी गई फसल का समय पर भुगतान और उठान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नोडल अधिकारियों को मंडियों का रोजाना निरीक्षण करने, सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि उन्हें बेहतर मूल्य मिल सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article