फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Emphasis on building a culture of respect beyond mere compliance regarding safety at the National POSH Conference

Delhi NCR News: राष्ट्रीय पॉश सम्मेलन में सुरक्षा को अनुपालन से आगे सम्मान की संस्कृति बनाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
चौथे पॉश सम्मेलन में सुरक्षित कार्यस्थलों पर व्यापक चर्चा, 250 प्रतिनिधि शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। चौथे राष्ट्रीय यौन उत्पीड़न निवारण (पॉश) सम्मेलन में सुरक्षित, सम्मानजनक और जवाबदेह कार्यस्थलों के निर्माण पर व्यापक चर्चा हुई। इसमें सरकार, न्यायपालिका, उद्योग जगत और कानूनी विशेषज्ञों ने भाग लिया। सम्मेलन का विषय अनुपालन से संस्कृति की ओर था और इसमें 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वीडियो संदेश के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्यस्थलों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने शी-बॉक्स पोर्टल जैसी पहलों का उल्लेख किया। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव रश्मि सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग और नोमीन्सनो फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत दिल्ली की 181 महिला हेल्पलाइन कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलों में जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी। विशेषज्ञों ने नेतृत्व की भूमिका, शिकायत निवारण प्रणाली और निष्पक्ष जांच प्रक्रिया जैसे विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने संस्थागत जवाबदेही के महत्व पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान विभिन्न संगठनों और पेशेवरों को राष्ट्रीय पॉश उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यस्थल सुरक्षा, जागरूकता और उत्कृष्ट प्रशासन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed