{"_id":"5ba52f29867a557eb3414e0d","slug":"emergency-landing-of-abhay-chautala-helicopter-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तकनीकी खामी के कारण हुआ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, तकनीकी खामी के कारण हुआ ऐसा
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला के हेलीकॉप्टर की शुक्रवार को गुरुग्राम में आपात लैंडिंग कराई गई। उन्होंने गुरुग्राम से जींद के लिए सुबह करीब 9.30 बजे सेक्टर-34 स्थित डीपीएसजी कॉलेज के ग्राउंड से उड़ान भरी थी।
बहादुरगढ़ के पास पहुंचने पर हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए वापस गुरुग्राम के डीपीएसजी कॉलेज के ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग कराई।
उड़ान भरने के करीब 13 मिनट बाद आपात लैंडिंग करवाई गई थी। जिसके बाद हेलीकॉप्टर में सवार नेता प्रतिपक्ष के अलावा अन्य तीन नेता यहां से सड़क के रास्ते जींद के लिए रवाना हुए। इनेलो के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, 25 सितंबर को गोहाना में होने वाली रैली के लिए गुरुग्राम के डीपीएसजी कॉलेज के ग्राउंड से उड़ान व लैंडिंग की विशेष अनुमति डीजीसीएस से ली हुई है।
विज्ञापन
वहीं, इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता दलबीर धनखड़ का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष को गुरुग्राम से जींद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जाना था। तकनीकी खामी के कारण वे हेलीकॉप्टर की बजाय सड़क से गए। 25 को गोहाना में स्व. चौधरी लाल के सम्मान दिवस पर भव्य समारोह होगा।