फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elvish s Yadav U turn as strictness increased now praising UP Police

Elvish Yadav: सख्ती बढ़ते ही एल्विश का यू-टर्न, अब यूपी पुलिस की कर रहा तारीफ; शनिवार को पुलिस को दी थी चुनौती

Sun, 18 Feb 2024 10:45 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Feb 2024 10:45 PM IST
सार

वीडियो में यू-ट्यूबर ने कहा कि यूपी पुलिस अच्छी है। पुलिस ने सहयोग करने के लिए बुलाया था। जिसमें वह अपनी बात कहकर लौट आया था।

विज्ञापन
Elvish s Yadav U turn as strictness increased now praising UP Police
एल्विश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे यू-ट्यूबर एल्विश यादव ने रविवार को यू-टर्न लेते हुए यूपी पुलिस की तारीफ की। एक दिन पहले जारी वीडियो में एल्विश ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए रेव पार्टी में शामिल होने की बात साबित करने को कहा था। उसने पुलिस पर तंज कसते हुए सपेरों को सड़क से उठाने की बात कही थी। शनिवार को जारी वीडियो के बाद पुलिस की जांच में तेजी आने के बाद ही एल्विश ने यू-टर्न मारा।

विज्ञापन


एल्विश यादव व्लॉग्स चैनल पर रविवार को जारी करीब 14 मिनट के वीडियो में वह अपनी मां के साथ बातचीत करता हुआ दिख रहा है। जिसमें वह नए साल को अच्छा नहीं कहता। हालांकि वह मार्च के बाद सब अच्छा होने की उम्मीद जता रहा है। बाद में वह कार में बैठकर दोस्तों से कहता दिख रहा है कि मीडिया में सांप कांड अच्छे से चल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहता है कि लोग उस पर सपेरे मामले में पुलिस अधिकारी का तबादला कराने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

इसके ठीक बाद वह यूपी पुलिस की तारीफ करता दिखता है। वीडियो में यू-ट्यूबर ने कहा कि यूपी पुलिस अच्छी है। पुलिस ने सहयोग करने के लिए बुलाया था। जिसमें वह अपनी बात कहकर लौट आया था। वीडियो में उसने दावा किया कि जिस दिन सपेरों के पकड़े जाने वाली बात सामने आई थी उस दिन तो वह मुंबई में सलमान खान के साथ शूटिंग में था। 

कानूनी सलाह ले रही है पुलिस, जल्द नोटिस भेजने की तैयारी 
सपेरों से बरामद विष की लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। मामले से जुड़े जांच अधिकारी व पुलिस के बड़े अधिकारी कानूनी विशेषज्ञ के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि एक बार फिर पुलिस एल्विश को नोटिस भेजेगी। इस मामले में एल्विश यादव समेत छह आरोपी हैं लेकिन केवल एल्विश की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि अन्य पांच आरोपियों को कोर्ट से जमानत भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed