फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elevated road in the country will identify Ghaziabad.

देशभर में गाजियाबाद की पहचान बनेगी एलीवेटेड रोड

Wed, 25 Feb 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 25 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Elevated road in the country will identify Ghaziabad.
यूपी गेट (एनएच-24) से हिंडन किनारे राजनगर एक्सटेंशन तक प्रस्तावित 6 लेन एलीवेटेड रोड देश भर में शहर की पहचान बनेगी।
विज्ञापन


इस बात के संकेत मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए। उन्होंने जीडीए द्वारा बनवाई जा रही प्रदेश की सबसे लंबी एलीवेटेड रोड को विश्वस्तरीय अवस्थापना कार्यों में शुमार किया है।

जीडीए ने करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। विकास कार्यों के लिए गाजियाबाद का नाम लगातार प्रदेश सरकार के दूसरे बजट में शामिल हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 2013-14 में दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो विस्तार का प्रोजेक्ट बजट में शामिल था। इस वर्ष एलीवेटेड रोड से शहर का नाम प्रदेश भर में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी होंगी भावी ट्रैफिक की जरूरतें-ट्रैफिक की भावी जरूरतों के मद्देनजर जीडीए एलीवेटेड रोड बनवा रहा है। रोड बनने से दिल्ली-मेरठ आवागमन करने वाले हजारों वाहनचालकों को राहत मिलेगी। मेरठ तिराहे और मोहननगर पर जाम खत्म होगा।

एलीवेटेड रोड का एलाइनमेंट-कुल लंबाई 11 किलोमीटर। इसमें 9 किमी का हिस्सा एलीवेटेड। 11 किमी की लागत करीब 1100 करोड़ रुपये।

यूपी गेट से 500 मीटर डासना की ओर से रोड शुरू होगी हिंडन नदी किनारे, हज हाउस के बगल से होती हुई नदी को क्रास कर पनटून पुल रोड से राजनगर एक्सटेंशन छोर पर जुड़ेगी।

हापुड़ चुंगी से गोविंदपुरम तक साइकिलिंग ट्रैक
समर विकेशन के दौरान शहरवासी विशेष रूप से तैयार किए गए साइकिलिंग ट्रैक पर साइकिल दौड़ने का मजा ले सकेंगे। जीडीए ने हापुड़ चुंगी से गोविंदपुरम तक योजना पर काम शुरू कर दिया है।

हापुड़ चुंगी से विवेकानंदनगर तक भी ट्रैक निर्माण की प्लानिंग शुरू हो गई है। पांच से आठ किलोमीटर लंबे और छह फुट चौड़े ट्रैक पर साइकिलिंग के शौकीन शहरवासी बिना ट्रैफिक में फंसे मजा ले सकेंगे।


जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि ट्रैक की सुविधा न होने से अधिकतर लोग घरों में एक्सरसाइज वाली साइकल चलाते हैं।

मोदीनगर में जाम का झाम खत्म करने के लिए जीडीए वीसी संतोष यादव की अध्यक्षता में बुधवार को तहसील में बैठक होगी।

ग्रेड सेपरेटर के लिए लाइनें होंगी शिफ्ट
मेरठ रोड पर महामाया स्टेडियम के पास निर्माणाधीन ग्रेड सेपरेटर की राह में आने वाली विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग होगी।शिफ्टिंग के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि इससे ग्रेड सेपरेटर की निर्माण प्रगति पर कोई असर  नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed