{"_id":"697231ac82eade91ca05deec","slug":"elevated-corridor-over-munak-canal-from-inderlok-to-uer-2-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-121294-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंद्रलोक से यूईआर-2 तक मुनक नहर पर एलीवेटेड कारीडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंद्रलोक से यूईआर-2 तक मुनक नहर पर एलीवेटेड कारीडोर
विज्ञापन
-20 किमी लंबे कारीडोर से बाहरी, सेंट्रल, नार्थ दिल्ली में आवाजाही होगी बेहतर
-नहर किनारे छठ पूजा के लिए स्थायी घाट, होगी सजावट
-5,000 करोड़ की कार्य योजना बनी, सीएम ने रखी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुनक नहर के साथ तैयार होने वाला कारीडोर बाहरी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के मुसाफिरों का रास्ता सिग्नल फ्री करेगा। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से अर्बन एक्शटेंशन रोड-2 तक का करीब 20 किमी लंबा कारीडोर पूरे इलाके को जाम से मुक्त करेगा। मुनक नहर के साथ गुजरने वाली सड़क चौड़ी कर इसका सौंदर्यीकरण होगा। इसकी योजना तैयार है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी घोषणा की। मुनक नहर कायाकल्प और छठ घाटों के निर्माण की आधारशिला भी रखी।
प्रस्तावित एलीवेटेड कारीडोर मुनक नहर के ऊपर होगा। इस पर करीब 5,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सीएम ने कहा कि जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। नहर के दोनों तरफ पक्की सीढ़ियों वाले आधुनिक छठ घाट बनाए जाएंगे। किनारों पर पेड़-पौधे और पार्क बनेंगे। ये पूरी योजना आकर्षक कैनाल फ्रंट और ग्रीन जोन विकसित करने की है। इससे आम लोगों काे सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम करने की सहूलियत मिलेगी।
नहर के दोनों किनारों पर सर्विस रोड
नहर के दोनों किनारों पर नई सर्विस रोड बनाई जाएंगी। पक्की सड़कें, इंटरलॉकिंग टाइलें और सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इन रास्तों पर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और गाड़ियों के लिए व्हील गार्ड का भी इंतजाम होगा। इस काम से इलाके में रोशनी बेहतर होगी और लोगों का आना-जाना पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
डबल लेन ब्रिज बनेगा
इसके अलावा सिंगलपुर पुल के पास एक नया डबल लेन पुल बनाया जाएगा। इसे स्टील और कंक्रीट की आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाएगा। इस पुल के चौड़ा होने से पीतमपुरा और शालीमार बाग के बीच लगने वाले ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या खत्म होगी और लोगों के लिए आउटर रिंग रोड तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।
आस्था और संस्कृति का केंद्र बनाएंगे - रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनक नहर को साफ करके उसे सुंदर बनाया जाएगा और वहां छठ पूजा के लिए घाट भी तैयार होंगे। यह प्रोजेक्ट शालीमार बाग, पीतमपुरा, केशवपुरम, नेताजी सुभाष प्लेस, पंजाबी बाग और कोहाट एन्क्लेव जैसे आसपास के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों के लिए बड़े तोहफे की तरह है। इस काम के पूरा होने के बाद हर दिन 30,000 से ज्यादा लोग यहां सैर करने और धार्मिक गतिविधियों के लिए आ सकेंगे।