फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electronic meter auto will run in Noida

अब इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगे ऑटो दौड़ेंगे सड़कों पर

Mon, 24 Feb 2014 03:10 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
Electronic meter auto will run in Noida

आगरा और कानपुर की तर्ज पर जिले में मीटर प्रणाली लागू होने जा रही है। नोएडा व ग्रेटर नोएडा से संचालित हो रहे थ्री-सीटर ऑटो में इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


जिले से रजिस्टर्ड लगभग पांच हजार थ्री सीटर ऑटो में मीटर की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण किराए के नाम पर ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना पैसा वसूलते हैं।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस योजना पर तेजी से काम चल रहा है। गौतम बुद्ध नगर में मीटर प्रणाली लागू होने में करीब पांच महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सकेगी छेड़छाड़

Electronic meter auto will run in Noida

इलेक्ट्रॉनिक मीटरों में छेड़छाड़ की गुंजाइश न के बराबर होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर मीटरों की टेस्टिंग कराई जाएगी।

इस तरह मीटरों में कोई छेड़छाड़ की संभावना नहीं रह जाएगी और ग्राहकों को अच्छी सेवा मिलेगी।

किराया भी तय होगा

Electronic meter auto will run in Noida

ऑटो किराए को लेकर बढ़ रही तकरार को खत्म करने के कदम भी उठाए जा रहे हैं।

ऑटो किराए का जो फॉर्मूला पूरे प्रदेश में लागू है, उसे नोएडा व ग्रेटर नोएडा में लागू करने के निर्देश परिवहन आयुक्त की तरफ से दिए गए हैं।

नहीं बढ़ेगा परमिट का दायरा

Electronic meter auto will run in Noida

स्थानीय ऑटो चालकों की तरफ से परमिट का दायरा बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है।

लेकिन परिवहन विभाग ने परमिट की शर्तों में किसी तरह के संशोधन से फिलहाल इंकार कर दिया है।

पूरे प्रदेश में 16 किलोमीटर के दायरे में ऑटो चलाने का परमिट दिया जाता है। यही नियम यहां भी लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed