{"_id":"15a1cf2c024d965c87e27f63731266f0","slug":"electricty-deppt-employees-continued-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने निलंबन के विरोध में दफ्तर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने निलंबन के विरोध में दफ्तर पर जड़ा ताला
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अधिकारियों के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सब डिवीजन नंबर चार पर कर्मचारियों ने ताला जड़ कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कर्मचारियों के तालाबंदी किए जाने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। यूनियन के कर्मचारी पिछले चार दिन से सस्पेंड किए गए एसडीओ, सीए और क्लर्क की बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और एसई के कार्यालय के सामने धरना देकर बैठे हैं।
विज्ञापन
चौथे दिन धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव लज्जा राम ने की और मंच संचालन यूनिट सचिव सतपाल नरवत ने किया। धरने में इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारी, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सैकड़ों ऑल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने बताया जो साथी निलंबित किए गए हैं उनका कोई दोष नहीं है। इसमें सारा दोष एचसीएल कंपनी की है। उसने ही यह सॉफ्टवेयर बनाया है।
इस सॉफ्टवेयर को क्रियान्वित करने वाले सभी कर्मचारी भी उसी निजी कंपनी के ही हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद निगम मैनेजमेंट और निजी कंपनी के अधिकारी इन गलतियों को सही नहीं कर रहे और न ही इस सॉफ्टवेयर की गलतियों पर ध्यान दे रहे हैं।
सॉफ्टवेयर के संचालन की मुख्य बात यह भी है कि आज तक ऑडिट भी नहीं करवाई गई है। जब भी इस सॉफ्टवेयर के कारण कोई भी गलती होती है तो उसका सारा दोष निगम के कर्मचारियों पर लगा दिया जाता है।