फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity will be the vote bank topic in elections

चुनाव में वोटों पर दिखेगा बिजली बिल का असर

Thu, 13 Mar 2014 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
electricity will be the vote bank topic in elections

इस बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के लिए बिजली का अधिक बिल सिरदर्द बनेगा। उपभोक्ता इसे चुनावी मुद्दा बनाने वाले हैं, क्योंकि यहां एक-दो नहीं, बल्कि हजारों बिजली उपभोक्ता अधिक बिल से परेशान हैं।

विज्ञापन


ऐसे में नेताजी घर-घर जनसंपर्क में पहुंचेंगे, तो लोग यह मुद्दा उनके सामने उठाएंगे। ज्यादा और गलत बिलों के खिलाफ लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया, तो कभी समस्या के समाधान के लिए बिजली अधिकारियों को पत्र लिखे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:दो दिन बाद नामांकन, उम्मीदवारों का पता नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को समझते हुए सांसद अवतार भड़ाना ने कुछ समय पहले मुद्दा उठाया, लेकिन समाधान नहीं करवाया। नतीजतन समस्या जस की तस बनी हुई है।

वर्ष 2013 में बिजली मीटर रीडिंग से लेकर बिजली बिल कैश कलेक्शन तक का काम निजी एजेंसी एचईएसएल (हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग) को दिया गया था, तभी से जिले में गलत रीडिंग के कारण गलत बिलों की समस्या बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:यहां के लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

सेक्टर-21 निवासी सिवनी ने बताया कि जनवरी, 2014 में गलत रीडिंग के कारण 97 हजार का बिजली बिल आया, जबकि सही रीडिंग के बाद केवल आठ हजार रुपये का बिल बना।

बिजली कर्मचारी यूनियन का कहना है कि निगम के पास 54 मीटर रीडर होते हुए भी बिना किसी ठोस कारण के यह काम निजी एजेंसी को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed