फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity shortage will end in South Delhi

Delhi: दक्षिण दिल्ली में खत्म होगी बिजली किल्लत, सरकार ने तैयार किया मास्टरप्लान; आधुनिक तकनीक से होगी आपूर्ति

Wed, 23 Jul 2025 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 03:31 AM IST
सार

दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने मेहरौली में 220 केवी सब-स्टेशन को करीब 10.26 करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक तकनीकों से लैस करने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को बिजली कटौती या वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Electricity shortage will end in South Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

दिल्ली सरकार ने दक्षिण दिल्ली के लोगों को बिजली कटौती से राहत देने के लिए मास्टर प्लान बनाया है। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने मेहरौली में 220 केवी सब-स्टेशन को करीब 10.26 करोड़ रुपये खर्च कर आधुनिक तकनीकों से लैस करने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को बिजली कटौती या वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के उपक्रम दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड ने मेहरौली में 220 केवी और 66 केवी के सब-स्टेशनों के लिए नए कंट्रोल एंड रिले (सीएंडआर) पैनल लगाने और पूरे सब स्टेशन को ऑटोमेटिक बनाने का काम शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट को टर्नकी बेसिस पर पूरा किया जाएगा, जिसमें चुनी गई कंपनी 220 केवी और 66 केवी सीएंडआर पैनल की आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और सब-स्टेशन ऑटोमेशन का पूरा काम करेगी।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड को बिना किसी अतिरिक्त हस्तक्षेप के तैयार और चालू सब-स्टेशन मिलेगा। इससे समय, लागत और प्रबंधन आसान होगा। इस प्रोजेक्ट पर कुल 10,25,57,511 रुपये खर्च होंगे और बिड सिक्योरिटी के लिए 20,51,150 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 महीने में पूरा होगा काम
इस प्रोजेक्ट के तहत सब-स्टेशन को पूरी तरह ऑटोमेटिक बनाया जाएगा। इससे बिजली की सप्लाई में छोटी-मोटी खराबियां अपने आप ठीक हो जाएंगी, जिससे बिजली गुल होने की शिकायतें कम होंगी। यह काम लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) मिलने के 9 महीने में पूरा होगा।


21 अगस्त तक टेंडर जमा होंगे
दिल्ली सरकार के ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर टेंडर उपलब्ध है। 21 अगस्त तक टेंडर जमा होंगे। टेक्नो-कमर्शियल बिड उसी दिन खोली जाएगी। बोली लगाने वाली कंपनियों को डिजिटल सिग्नेचर के साथ पोर्टल पर रजिस्टर होना जरूरी है। इस प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए दो स्वतंत्र मॉनिटर नियुक्त किए गए हैं। यह प्रोजेक्ट दिल्ली की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सेवा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed