फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity problem compels people to come on road in gurugram

साउथ सिटी में भारी बिजली संकट, लोग उतरे सड़क पर

Mon, 24 Apr 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 24 Apr 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
electricity problem compels people to come on road in gurugram
- फोटो : Demo Pic

साइबर सिटी में बिजली संकट दिनों दिन गहराता जा रहा है। शहर के पॉश एरिया साउथ सिटी-2 के क्यू-1 ब्लॉक में पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं है। इससे परेशान होकर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी सोमवार को सड़क पर उतरे और जाम लगाया।

विज्ञापन


सबसे पहले लोग डीएचबीवीएन के एसडीओ कार्यालय के बाहर पहले एकत्र हुए और नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि तीन दिनों से बिजली नहीं मिलने से जनजीवन पटरी से उतर गया है। बिजली नहीं आने से इलाके में पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि आज देश के पिछड़े गांवों में भी बिजली की ऐसी खराब स्थिति नहीं है जैसी गुरुग्राम में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साउथ सिटी-2 के क्यू-1 ब्लॉक में बड़ी संख्या में किराएदार भी रहते हैं। उनका कहना है कि बिजली नहीं मिलने से लोगों को खरीद कर पानी पीना पड़ा रहा है। प्रदर्शन में शामिल राजीव कुमार का कहना है कि बिना नहाए लोगों को ऑफिस और बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि इस भीषण में गर्मी के मौसम में तीन दिनों से बिजली नहीं आने का मतलब जिंदगी में पूरी तरह से उलटफेर हो जाना है। बिजली निगम के अधिकारियों से कई दिनों से कहा जा रहा है कि वह यहां का ट्रांसफार्मर बदलवा दें। जो कि पूरी तरह से जल चुका है। मगर वह ऐसा नहीं कर रहे हैं।

क्यू-1 ब्लॉक निवासी केके सिंह ने बताया कि बिजली निगम द्वारा स्थानीय निवासियों को पिछले काफी दिनों से परेशान किया जा रहा है। पहले जब बिजली आती थी तो भी उसका वोल्टेज कभी लो तो कभी हाई होता रहता था।


इस कारण बड़ी संख्या में लोगों की टीवी, फ्रीज, कूलर, पंखे और एसी जल गए हैं। मगर पिछले तीन दिनों से बिजली के दर्शन तक नहीं हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौजूद रही। करीब दो घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन का सिलसिला चलता रहा। सड़क पर जाम लगाने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed