{"_id":"e4edeb33b7f06933f74abcdb867285b9","slug":"electricity-maintenence-trouble-in-more-than-100-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से अधिक जगहों में बिजली रहेगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से अधिक जगहों में बिजली रहेगी प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Apr 2014 06:51 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी और मरम्मत कार्य की वजह से शनिवार को कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रह सकती है। सौ से अधिक जगहों पर दो से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
बिजली वितरण कंपनी यमुना पावर लिमिटेड के इलाके में कुल 51 जगहों पर बिजली किल्लत हो सकती है। चांदनी चौक, जी.बी.रोड, भागीरथ पैलेस, मटिया महल बाजार, मिंटो रोड, सीमापुरी, नेहरू विहार, ज्वाला नगर, कस्तूरबा नगर, झिलमील कॉलोनी, संजय अमर कॉलोनी, ईस्ट आजाद नगर, पांडव नगर, शास्त्री पार्क, प्रेम विहार, यमुना विहार, वेस्ट पटेल नगर सहित कई अन्य इलाके प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली वितरण कंपनी राजधानी पावर लिमिटेड इलाके में 26 जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। अंबेडकर नगर कैंप, ओखला गांव, बाटला हाउस, मितराउ गांव, सीतापुरी, छतरपुर, मोहन नगर सहित कई अन्य इलाकों में बिजली किल्लत होगी।
विज्ञापन
टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) इलाके के शुभद्रा कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, केवल पार्क एक्सटेंशन, ताजपुर, मौरिस नगर सहित कुल 30 जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।