फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity fault in gurugram on wednesday

सब स्टेशन के केबल फाल्ट से शहर हुआ ब्लैक आउट

Wed, 17 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 17 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
 electricity fault in gurugram on wednesday
electricity theft

सेक्टर-72 स्थित पावर ग्रिड के बिजली सब-स्टेशन की केबल में फाल्ट आने के कारण मंगलवार शाम से शहर के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। इसका असर बुधवार को दिनभर बना रहा। इससे लोगों को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों ने बिजली चालू करने के लिए फरीदाबाद से मदद मांगी।  

विज्ञापन


पाली सबस्टेशन सहित अन्य सबस्टेशनों पर लोड डालकर बुधवार शाम किसी तरह बिजली आपूर्ति की जा सकी। इस फाल्ट का सबसे अधिक प्रभाव नया गुरुग्राम में पड़ा है। कई जगहों पर बिजली रहने के बाद भी कम वोल्टेज रहने की समस्या बनी रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो पाया। यही नहीं बड़ी संख्या में लोग बगैर बिजली के रात काटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


इनवर्टर दे गया जवाब
बिजली सप्लाई में आई खराबी के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। क्योंकि मंगलवार की पूरी रात और बुधवार देर शाम तक सप्लाई बहाल न होने से लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए।  इससे गर्मी में लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दस दिन लगेंगे फाल्ट ठीक होने में
बिजली विभाग सेक्टर-56, 52, 44, 38 और 28 के इलाकों में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) पावरग्रिड सेक्टर-72 स्थित सबस्टेशन से बिजली लेकर आपूर्ति करता है। पावरग्रिड 400 केवी और एचवीपीएन के 220 केवी क्षमता के दो सब स्टेशन हैं। 315 एमवीए (मेगा वोल्ट एम्पीयर) के दो ट्रांसफार्मर से इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति होती है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पावर ग्रिड को अपने केबल ठीक करने में 10 दिन का समय लग सकता है।

विभाग को जल्द फाल्ट दूर करना चाहिए। बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को पानी के लिए दूसरे इंतजाम करने पड़ रहे हैं। 
- आरएस राठी, अध्यक्ष गुरुग्राम सिटीजन काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed