{"_id":"a11016fd267181813b35e100267be586","slug":"electricity-dept-issue-an-email-for-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में हो बिजली की दिक्कत तो करें यहां ईमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में हो बिजली की दिक्कत तो करें यहां ईमेल
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय बिजली अधिकारियों द्वारा बिजली संबंधित शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर उपभोक्ता अब बिजली निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) को शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए सोमवार को बिजली निगम मुख्यालय ने एक मेल आईडी जारी कर दी है।
विज्ञापन
अब बिजली उपभोक्ता mduhdhcomplaints@gmail.com पर अपनी शिकायत दे सकेंगे। इसके बाद 24 से 48 घंटों में उपभोक्ता की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली निगम की लाख कोशिशों के बाद भी स्थानीय स्तर पर बिजली शिकायतों में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
गठित होंगी उपभोक्ता समितियां
अब उपभोक्ता ही उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करेंगे। बिजली निगम मुख्यालय ने बिजली निगम अधिकारियों को सब-डिवीजन, डिवीजन तथा सर्कल स्तर पर उपभोक्ता समितियों के गठन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
समिति के सदस्य केवल वे उपभोक्ता बनेंगे, जिन पर कोई बकाया नहीं होगा। प्रत्येक सोमवार बैठक का आयोजन किया जाएगा। समितियों के गठन के लिए स्थानीय अधिकारियों को 20 जनवरी तक का समय दिया गया है।