{"_id":"62bb821f0cd06c16be7148e0","slug":"electricity-demand-reached-a-record-7601-mw-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Electricity Demand: भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग, राजधानी में रिकॉर्ड 7601 मेगावाट तक पहुंची डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Electricity Demand: भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में बढ़ी बिजली की मांग, राजधानी में रिकॉर्ड 7601 मेगावाट तक पहुंची डिमांड
Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 29 Jun 2022 05:41 AM IST
सार
भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में बिजली की खपत का रिकॉर्ड भी टूट रहा है। मंगलवार दोपहर राजधानी में बिजली की मांग 7,601 मेगावाट सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर बिजली की मांग 7,601 मेगावाट सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के रियल टाइम डेटा के अनुसार दोपहर 3.21 बजे बिजली की मांग 7601 मेगावाट रही।
विज्ञापन
इसके पहले 2 जुलाई 2019 को अधिकतम बिजली की मांग 7409 मेगावाट दर्ज किया गया था। 9 जून से पहले बिजली की अधिकतम मांग 7000 मेगावाट पार नहीं कर पाई थी। एक अनुमान के अनुसार गर्मी के दिनों में दिल्ली के लगभग 50 प्रतिशत बिजली की मांग कूलर लोड के कारण होती है। दिल्ली में सोमवार को दोपहर 3.34 बजे 6,194 मेगावाट बिजली की मांग को पूरा किया गया था।
विज्ञापन