{"_id":"4e7237408ec3f0d3ed02eacf6c7f704e","slug":"electricity-crises-in-delhi-power-cut-on-126-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 जगहों पर आज नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 जगहों पर आज नहीं आएगी बिजली
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Feb 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी और मरम्मत कार्य की वजह से बृहस्पतिवार को करीब 126 जगहों पर बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
सरकार ने इन जगहों पर अलग स्रोत से बिजली उपलब्ध कराने को कहा है। राजधानी पावर लिमिटेड में 31 जगहों पर दो से सात घंटे तक आपूर्ति ठप रहेगी।
इसमें वसंत विहार, गोपाल नगर, जाफरपुर, सिरसपुर, पश्चिम विहार, सुल्तानपुर, टैगोर गार्डेन, कमरूद्दीन नगर के अलावा कई अन्य इलाके शामिल हैं।
यमुना पावर लिमिटेड में करीब 44 जगहों पर तीन से सात घंटे बिजली नहीं आएगी। जगतपुरी, मयूर विहार फेज-वन और टू, ललिता पार्क, गाजीपुर, न्यू अशोक नगर में बिजली नहीं आएगी।
साथ ही प्रताप नगर, ईस्ट बाबरपुर, हरिजन बस्ती, बलजीत नगर, जनता कॉलोनी सीलमपुर सहित कई अन्य इलाकों में बिजली प्रभावित रह सकती है।
वहीं टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड में 51 जगहों पर एक से सात घंटे तक बिजली गुल रहेगी।