{"_id":"c1c5d4e960893d665164138b44065782","slug":"electricity-crises-in-delhi-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई इलाकों में दो से छह घंटे तक की कटौती जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई इलाकों में दो से छह घंटे तक की कटौती जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jun 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की मांग बृहस्पतिवार को इस साल का अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोपहर करीब तीन बजे बिजली की मांग 5533 मेगावाट रिकॉर्ड की गई जबकि न्यूनतम 3636 मेगावाट रही।
विज्ञापन
अधिकतम मांग के समय दिल्ली में करीब 200 मेगावाट बिजली की लोड शेडिंग की जा रही थी। जबकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार पूर्वी दिल्ली में 75 मेगावाट और पश्चिमी दिल्ली में 50 मेगावाट बिजली लोड शेडिंग बताया गया।
विज्ञापन
वहीं, पूर्वी, पश्चिमी, बाहरी और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में दो से छह घंटे की बिजली कटौती अब भी जारी है। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड के मुताबिक, सात जून से खराब पड़ी 220 केवी की बदरपुर-नोएडा-गाजीपुर लाइन को ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि अभी इस पर बिजली का लोड नहीं दिया गया है, लेकिन शुक्रवार तक इस लाइन से बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। इस लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू होने से पूर्वी दिल्ली में हो रही बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।