{"_id":"3165ec22c6446f8bb990376b7b6609ab","slug":"electricity-connection-will-be-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलालों की दादागीरी खत्म, ऑनलाइन होगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलालों की दादागीरी खत्म, ऑनलाइन होगा कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 May 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में अब औद्योगिक बिजली कनेक्शन लेने में बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
अगर आपके पास पूरे कागजात हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी देने बिजली निगम की एक टीम बाटा चौक स्थित एफआईए (फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) सभागार पहुंची।
यहां पर औद्योगिक प्रतिनिधियों को आईटी टीम ने बताया कि अब 20 किलोवाट से ऊपर के औद्योगिक बिजली कनेक्शन एलटी (लो टेंशन) एवं एचटी (हाइटेंशन) दोनों अब ऑनलाइन आवेदन से ही होंगे।
विज्ञापन
एलटी कनेक्शन के लिए 45 और एचटी के लिए 60 दिन निर्धारित किए गए हैं। इसी अवधि के अंदर कनेक्शन मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: ATM चाहिए तो खाते में हों 25 हजार
विज्ञापन
एसडीओ से लेकर एसई स्तर तक के अधिकारी यदि कनेक्शन किसी वजह से नहीं देते हैं तो ऑनलाइन ही उसका उचित कारण बताएंगे। हर स्तर के अधिकारियों को आवेदन आगे भेजने का समय तय किया गया है।
एफआईए के कार्यकारी निदेशक शैलेंद्र कपूर का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन से कनेक्शन के लिए होने वाला भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। कोई भी दलाल फाइल पास करवाने का चार्ज नहीं मांग सकेगा।
बिजली निगम की इस नई व्यवस्था से उद्योगपतियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोड घटाने और बढ़ाने का तंत्र भी ऑनलाइन करने का सुझाव दिया गया है।