फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electricity bills of five million scam

बिजली बिलों में पांच करोड़ रुपये का घोटाला

Sun, 23 Mar 2014 12:43 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 23 Mar 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity bills of five million scam
पावर कारपोरेशन के विजयनगर सर्किल में बिजली बिलों में करीब पांच करोड़ का घपला सामने आया है। बिलिंग सर्वर सिस्टम में इन बिलों की धनराशि फर्जी तरीके से जमा दिखाई गई। कई बिलों में तो इतनी धनराशि जमा दिखा दी गई कि वह माइनस में चले गए। राजस्व डाटा पूरा करने को घरेलू व छोटे उपभोक्ताओं के बिलों को दो-तीन गुना कर दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे किया घपला
मेन सर्वर सिस्टम में बड़े कामर्शियल कनेक्शनों के बिलों की धनराशि लाखों से घटाकर हजारों में जमा दिखाई। इनके मुख्य खातों का डाटा डिलीट कर दिया गया। इस तरह करीब पांच करोड़ का खेल किया गया। राजस्व डाटा अपडेट रखने के लिए इस धनराशि को अन्य बिलों पर जोड़ दिया गया। एक्सईएन आफिस के लिपिक की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन


ऐसे हुआ खुलासा
सूत्रों की मानें तो दिसंबर से यह खेल जारी है। दरअसल 16-17 मार्च के होली के अवकाश में करोड़ों की धनराशि के करीब 58 बिल जमा दिखा दिए। करीब 22 बिलों में तो इतनी धनराशि जमा दिखाई गई कि इनका एकाउंट माइनस में चला गया। शुक्रवार सुबह दो बिलों में शक हुआ, जांच में इन दो दिनों में 58 बिल जमा दिखाए गए। जबकि उक्त दोनों दिन अवकाश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed