{"_id":"9558eeb67775afca9460e60759662aee","slug":"electricity-bill-will-be-provide-after-meter-reading","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीडिंग के बाद अब मौके पर ही मिलेगा बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीडिंग के बाद अब मौके पर ही मिलेगा बिजली बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बिजली निगम बिल घोटाले में नाम सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को एचईएसएल (हरियाणा एक्स सर्विस मैन लीग) को बिलिंग (बिल बनाने) और बिल वितरण से हटाने की तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि एजेंसी को इस माह के अंत तक केवल चेक कलेक्शन के लिए रखा जाएगा। 15 जुलाई से तिलपत और सब-डिवीजन नंबर चार के करीब 65 हजार उपभोक्ताओं को बिलिंग और बिल जारी का काम बिजली निगम कर्मचारी करेंगे। मौके पर बिजली मीटर से रीडिंग लेकर उपभोक्ता को बिल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि एजेंसी कर्मी काफी लोगों के बिल घर बैठे भी जारी कर रहे थे। एजेंसी को वर्ष 2013 में बिलिंग से लेकर मीटर रीडिंग, वितरण, कैश और चेक-ड्राफ्ट कलेक्शन के काम पर लगाया गया था। लेकिन बिजली बिल घोटाले में इस एजेंसी का नाम कई बार सामने आया है, इसलिए इसे इस काम से हटाने की तैयारी है।
विज्ञापन
बिजली निगम से मिली जानकारी अनुसार एजेंसी के काम में सुधार नहीं है। उपभोक्ताओं को गलत बिल दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सही समय पर बिलों का वितरण नहीं हो रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब बिजली निगम कर्मचारियों को काम दिया जाएगा।
एसई आरएस यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। धीरे-धीरे रीडिंग के समय ऑन द स्पॉट बिल देने की प्रक्रिया सभी सब-डिवीजनों में शुरू कर दी जाएगी।