फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   electricity bill set to rise after cancel of subsidy

अब फिर से बढ़ेगा दिल्ली में बिजली बिल का खर्चा

Sat, 22 Feb 2014 12:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Feb 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
electricity bill set to rise after cancel of subsidy

राष्ट्रपति शासन लगने के बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली 2014-15 के लिए शुरुआती छह महीने का अंतरिम बजट को संसद के दोनों सदनों ने मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


लेखानुदान में 400 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी का प्रावधान नहीं किया गया है। जबकि वर्ष 2013-14 के लिए 363.056 करोड़ रुपये की पूरक मांग की मंजूरी अतिरिक्त ली गई है।
विज्ञापन


यह राशि जनवरी-मार्च, 2014 तक के लिए बिजली पर दी गई सब्सिडी की है। मसलन अप्रैल, 2014 से उपभोक्ताओं को बिजली का पूरा बिल चुकाना होगा।

बिल पर 50 फीसदी की छूट पर थी लगा रोक

electricity bill set to rise after cancel of subsidy

आम आदमी पार्टी ने उन दिल्लीवासियों पर दरियादिली दिखाई थी जिन्होंने अक्टूबर 2012 से लेकर अप्रैल 2013 तक बिजली के बिल नहीं भरे थे लेकिन शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उस पर 'करंट' दाग दिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने आप के इस कदम पर रोक लगा दी है।

अपना इस्तीफा देने से दो दिन पहले यानी 12 फरवरी को अरविंद केजरीवाल की सरकार ने यह फैसला लिया था। इस फैसले के तहत उनलोगों के बिजली बिल 50 फीसदी माफ कर दिए जाएंगे, जिन्होंने अक्टूबर 2012 से लेकर अप्रैल 2013 तक बिजली के बिल नहीं भरे हैं।

इस दरियादिली से दिल्ली सरकार को 6 करोड़ रुपये का नुकसान होता। हाईकोर्ट में दाखिल एक पीआईएल में कहा गया था कि यह उनलोगों के साथ सरासर गलत होगा जिन्होंने अपना बिजली बिल इस दौरान टाइम से भरा था।

दिल्ली सरकार 1300 करोड़ रुपये नहीं कर पाई खर्च

electricity bill set to rise after cancel of subsidy

मंत्री के भाषण में यह साफ किया गया है कि दिल्ली विधानसभा ने 2013-14 के लिए 37450 करोड़ रुपये का अनुमान पास किया था। इसमें से 16450 करोड़ रुपये योजनागत खर्च और 21 हजार करोड़ रुपये गैर योजनागत खर्च था।

सरकार ने गैर योजनागत खर्च कम करने के ठोस उपाय उठाए। इससे यह खर्च घटकर 20,273.69 करोड़ रुपये हो गया। वहीं दिसंबर, 2013 में चुनाव के कारण तीन-चार महीने नई योजनाएं शुरू नहीं हो सकी।

अत: 16450 करोड़ रुपये योजनागत राशि का अनुमान मार्च, 2014 तक 15150 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed