{"_id":"663d0db2c5c56b04b2014b5b7af3f597","slug":"electricity-bill-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी से मोबाइल पर मिलेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी से मोबाइल पर मिलेंगे बिजली बिल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Jan 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में फरवरी से बिजली बिल मोबाइल पर मिलने लगेंगे। 40 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के विद्युत बिल साफ्टवेयर पर अपलोड हो गए हैं। अन्य उपभोक्ता कंट्रोल रूम में मैसेज कर अपना मोबाइल नंबर डाउनलोड करा सकते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल पर उपभोक्ता को रीडिंग, बिल की धनराशि, जमा कराने की अंतिम तिथि आदि की जानकारी दी जाएगी। यदि उपभोक्ताओं की रीडिंग नहीं ली गई है तो वह रिप्लाई मैसेज कर संशोधित बिल मंगवा सकते हैं। बिल में अन्य कोई त्रुटि होने पर इसकी शिकायत भी मैसेज से ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसका समाधान करने के बाद पावर कारपोरेशन अफसर मैसेज भेजकर जानकारी देंगे। जिनके नंबर अभी नहीं पहुंचे हैं, वह कंट्रोल रूम का नंबर- 08130993740 पर मैसेज भेजकर एंट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन