फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electrical problems are now solved by SMS

अब एसएमएस से हल होंगी बिजली की समस्याएं

Tue, 29 Apr 2014 01:23 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 29 Apr 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
Electrical problems are now solved by SMS

अब टोल फ्री नंबर 5616195 पर बिजली से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के उपभोक्ताओं को समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए चेयरमैन ने सोमवार को इस योजना का शुभारंभ कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद बिजली से संबंधित सभी जानकारियां उपभोक्ताओं के मोबाइल पर आन डिमांड उपलब्ध होंगी। योजना के मुताबिक उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिजली से संबंधित सभी मैसेज खुद ब खुद आने थे लेकिन फिलहाल यह सुविधा अभी आटोमैटिक नहीं है।
विज्ञापन


इसके लिए ट्रांसफार्मर, पावर स्टेशनों और कंट्रोल रूम में मॉडम लगाए जा रहे हैं। अभी ये सेवा आन डिमांड रहेगी। इसी क्रम में सोमवार को पहली शिकायत राजनगर के उपभोक्ता राजेंद्र सिंह ने मैसेज के जरिए मीटर की रीडिंग न लेने की दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है तरीका
उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल के मैसेज आप्शन में जाना होगा। यहां टाइप करेंगे पीवीवीएनएल इसके बाद स्पेस देकर समस्या लिखनी होगी। मैसेज टोल फ्री नंबर 5616195 पर भेजना होगा। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001800440, कस्टमर केयर 8005488878 और समस्या समाधान 9415005765 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ के उपभोक्ता एसई तथा चीफ इंजीनियर के नंबरों पर भी काल कर सकते हैं। वहीं, आचार संहिता खत्म होते ही दो और नंबर शुरू करेगा। टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायतें सुनी जाएंगी। इन शिकायतों को खुद एमडी देखेंगे।

ये हैं समस्याओं के कोड
ट्रांसफार्मर की समस्या-टीएफबीडी
बिजली न होने पर-एनओएसयूपीपीएलवाई
बिल गलत आने पर-डब्ल्यूआरओएनजीबीआईएलएल
मीटर खराब होने पर-एमईटीईआरडीईएफईसीटी
रीडिंग न लेने पर-एनओआरईडीईएडीआईएनजी
बिजली चोरी की शिकायत-पीओडब्ल्यूईआरटीएचईएफटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed