{"_id":"34222712e7a0090f456adaffe4c924c6","slug":"electrical-problem-started-registration-for-filing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की कंज्यूमर ग्रीवांस रिड्रेसल फोरम ने समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इसी माह फोरम की ओर से समस्याएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन
15 जनवरी को कंज्यूमर ग्रीवांस रिड्रेसल फोरम की टीम सेक्टर-23 स्थित कार्यालय आएगी।बिजली उपभोक्ता फोन, ऑनलाइन और ईमेल के माध्यम से बिजली से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए बिजली निगम खुला दरबार लगाता है लेकिन यह एसडीओ स्तर पर लगाया जाता है। इसके क्षेत्र निर्धारित रहते हैं।
ऐसे में उपभोक्ताओं को बिजली निगम के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस समस्या के लिए भी बिजली निगम की ओर से पूरे सर्कल के उपभोक्ताओं की शिकायत का निवारण एक ही जगह पर करने के लिए फोरम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
फोरम में बिलिंग समस्या, वोल्टेज शिकायत, मीटर से संबंधित शिकायत, बिजली आपूर्ति कटवाना व जुड़वाना, बिजली सप्लाई में बाधा व बंद होने से संबंधित शिकायत की सुनवाई की जाती है। उपभोक्ता 01662- 223081 पर फोन के माध्यम से और ई-मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।