फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electrical connections given defying court orders

कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाकर दे दिए बिजली कनेक्शन

Tue, 01 Apr 2014 01:05 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 01 Apr 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
Electrical connections given defying court orders

चुनावी हलचल के बीच डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बसीं कालोनियों का अंधेरा भी दूर हो गया है। बिना कनेक्शन ही यहां के घरों में बिजली पहुंच रही है। डूब क्षेत्र में आवासीय कालोनियों का निर्माण्ा रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यहां मूलभूत सुविधाएं देने पर रोक लगा रखी है।

विज्ञापन


डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन नहीं दिए जा सकते हैं। वैशाली क्षेत्र के कनावनी गांव की नई बस्ती डूब क्षेत्र में आन रिकार्ड चिंहित है। इसके बावजूद यहां 300 कनेक्शन दे दिए गए। इनके अलावा अन्य 400 घरों में चोरी से बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

दबंग ठेकेदारों से मिलकर कारपोरेशन ने इस अवैध कालोनी में विद्युत पोल खड़े कर दिए हैं। इन पर विधिवत केबल डालकर सप्लाई दी गई है। कारपोरेशन अफसर इसके लिए हर महीने दो से पांच हजार रुपये वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ती देखनी हैं तो हिंडन के डूब क्षेत्र में बसी कनावनी की नई बस्ती में देखिए। यहां कारपोरेशन अफसरों ने करीब 300 घरों में कनेक्शन जारी कर दिए। 30-30 हजार रुपये लेकर इनके यहां मीटर लगा दिए गए।

जानकारी मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने कारपोरेशन अफसरों को मीटर उखाड़कर सप्लाई बंद करने के आदेश दिए। ये आदेश भी अफसरों के लिए कारोबार बन गए। मीटर न उखाड़ने और कनेक्शन न काटने की एवज में इनसे बिल के अलावा एक हजार रुपये महीने अतिरिक्त वसूले जाते हैं।

यहां करीब पांच सौ घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इनसे 15-30 हजार रुपये वसूलकर विद्युत पोल खड़े कर दिए गए। इन पर पावर केबल डालकर सप्लाई दी जा रही है।

इसके बदले में बड़े घरों से पांच हजार और छोटों से दो हजार रुपये महीना वसूली की जाती है। इसमें क्षेत्र का एक दबंग एसडीओ और एक्सईएन से मिलकर इसको अंजाम दे रहे हैं। इसके बदले हर महीने वसूली की जाती है।


जो रुपये दे वह बिजली ले, जो न दे वह अंधेरे में रहे
जो व्यक्ति हर महीने इनको मनमानी धनराशि देने से इंकार करता है, उसकी सप्लाई काट दी जाती है। दबंग ठेकेदार ने कनेक्शन देने के बदले 15-30 रुपये सैकड़ों गरीबों से वसूले थे। अब इनके रुपये वापस नहीं हो रहे हैं और न ही बिजली मिल रही है।

ठेकेदार इनसे 15-15 हजार रुपये और मांग रहा है। अमर उजाला टीम के सामने ही उक्त ठेकेदार गरीब लोगों को मारने-पीटने पर उतारू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed