{"_id":"6a6221349131661208078b07","slug":"electric-scooter-battery-explodes-while-charging-three-brothers-suffer-burns-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147204-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी, तीन भाई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटी, तीन भाई झुलसे
विज्ञापन
वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के शहीद सुखदेव नगर में बृहस्पतिवार सुबह इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी को चार्ज करने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद झुग्गी में आग लग गई, जिसमें तीन भाई झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह सात बजे की है।
परिवार के सदस्य बैटरी घर के अंदर चार्ज कर रहे थे कि तेज धमाके के साथ आग फैल गई। विजय (45) झुग्गी में सो रहे थे। उन्हें बचाने के लिए भाई अजय (35) और बिरजू (23) अंदर घुसे, जिससे तीनों झुलस गए। पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लोकनायक अस्पताल रेफर किया गया। विजय व बिरजू की हालत स्थिर है। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की वास्तविक वजह तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने मामले की पुष्टि की है।