{"_id":"04859be4fb6aa42f447a7bdf3b8c5d24","slug":"electric-pole-fell-on-a-school-bus-many-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस पर गिरा बिजली खंभा, छात्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस पर गिरा बिजली खंभा, छात्र जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पांडव नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। स्कूली बस में बिजली की तार के उलझ जाने की वजह से उस पर खंभा गिर गया। घटना के समय बिजली बाधित होने की वजह से बच्चे बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना में अलीपुर इलाके में ट्रैफिक लाइट पर खड़ी स्कूली वैन में एक इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में वैन में सवार आधा दर्जन बच्चे और इनोवा का व वैन चालक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे एक स्कूली बस बच्चों को लेकर नोएडा स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। मयूर विहार फेज एक स्थित आचार्य निकेतन मेन मार्केट में बस बिजली के तारों में उलझ गई। जिसकी वजह बिजली का खंभा बस की पिछले हिस्से पर आ गिरा। धमाका होते ही चालक ने बस रोक दी।
विज्ञापन
घटना के समय बिजली बाधित होने की वजह से बस में करंट नहीं फैला। बस चालक और हेल्पर ने बस में सवार 22 बच्चों को तुरंत बस से नीचे उतार लिया। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि घटना के करीब आधे घंटे बाद उस खंभे की बिजली आपूर्ति काटी गई। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों को दूसरी बस से नोएडा भेजा गया।
बीएसईएस के प्रवक्ता का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है और उसने उसके बिजली के खंभे को नुकसान पहुंचाया है। बिजली विभाग उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाएगी।
हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर पता लगाया जा रहा है कि किसकी लापरवाही से यह घटना हुई है। उसके बाद ही उसपर मामला दर्ज किया जाएगा।
वहीं अन्य हादसा अलीपुर इलाके में ट्रैफिक लाइट पर खड़ी एक स्कूली वैन को इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मारने से हुआ। वैन में सवार छह बच्चे और चालक नीरज जख्मी हो गया। साथ ही दुर्घटना में इनोवा चालक अवतार सिंह भी जख्मी हो गया।
पुलिस ने बताया कि नीरज बच्चों को पीतमपुरा स्थित निजी स्कूल ले जा रहा था। पल्ला रोड पर रेड लाइट होने की वजह से उसने वैन को रोक दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने वैन को टक्कर मार दी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों चालकों के जख्मी होने की वजह से उनका बयान दर्ज नहीं किया गया है।