{"_id":"bf3c39f0180b81210eb603e88224e22a","slug":"election-s-pilot-rehearsal-will-be-on-second-october-in-gurgaon-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर को होगी चुनाव की पायलट रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्तूबर को होगी चुनाव की पायलट रिहर्सल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 26 Sep 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की चारों विधानसभा के 920 बूथों पर मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियों का दो अक्तूबर को पायलट रिहर्सल होगा। सेक्टर 23 के रोटरी पब्लिक स्कूल में 11 बजे से तीन बजे तक उपायुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी बैठक लेंगे।
विज्ञापन
चारों विधानसभा में के अलग-अलग निवार्चन अधिकारियों को दो अक्तूबर को रोटरी पब्लिक स्कूल में बुलाया गया है। जहां पर उनकी अलग-अलग कैंप में बैठक होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त शेखर विद्यार्थी की ओर से उनको संबोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। विधानसभा उम्मीदवारों के नांमकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन की अगली तैयारी पोलिंग पार्टी के साथ रिहर्सल पर है।
15 अक्तूबर को होने वाले चुनाव का यह महत्तवपूर्ण रिहर्सल माना जा रहा है। इस दौरान मतदान कराने वालों को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
एक अक्तूबर को राजैनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक अक्तूबर को अलग-अलग पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गई है। जिसमें चारों विधानसभा क्षेत्र के आरओ व उम्मीदवार का नेतृत्व करने वाले लोग होगें। इस दौरान चुनाव संपन्न कराने के लिए उनको आचार संहिता के उल्लंघन न करने व अन्य महत्वपूर्ण बातों की चर्चा होगी।