{"_id":"5dfd743b8ebc3e87a91f3998","slug":"election-office-reached-among-the-morning-walkers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की सैर करने वालों के बीच पहुंचा दिल्ली चुनाव कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह की सैर करने वालों के बीच पहुंचा दिल्ली चुनाव कार्यालय
Sat, 21 Dec 2019 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे दिल्ली चुनाव कार्यालय में शुक्रवार से दो दिनों का अनूठा अभियान चलाया है। आम मतदाताओं को चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यालय की टीमें मार्निंग वॉकर के बीच गईं।
विज्ञापन
राजधानी के 80 पार्कों में चुनाव कार्यालय की टीमों ने करीब पांच हजार लोगों से मुलाकात कर चुनाव व मतदाता सूची की प्रक्रिया पर उनसे चर्चा की। यही नहीं, चुनाव कर्मियों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार करने का भी काम किया।
विज्ञापन
चुनाव कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में शामिल टीमों ने मार्निंग वॉकर के बीच जाकर उन्हें न सिर्फ मतदाता पंजीकरण के बताया बल्कि मतदाता सूची में सुधार, ईवीएम व वीवीपैट का पूरा सिस्टम भी बताया।
विज्ञापन
मध्य व उत्तर पूर्वी जिले में धारा 144 लागू होने से अभियान नहीं चल सका। शनिवार को दिल्ली के सभी जिलों में टीमें काम करेंगी। लोग चुनावी जानकारी लेने के साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व सुधार करवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं।