{"_id":"b84b4d76c695e39bd919bb42cd51e3e7","slug":"election-in-noida-collegeg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों की घोषणा से पहले पोस्टरों से पटा कॉलेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों की घोषणा से पहले पोस्टरों से पटा कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 19 Oct 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनावों की घोषणा से पहले ही छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। राजकीय डिग्री कॉलेज की दीवारों को पोस्टरों से पाट दिया गया है। इससे चिंतित कॉलेज प्रबंधन ने छात्र संगठनों से पोस्टर न लगाने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
दरअसल, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस के छात्रसंघ चुनाव तीन नवंबर को होने हैं। इसकी घोषणा के बाद से ही सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के चुनावों को लेकर छात्र संगठन सक्रिय हो गए हैं। जबकि यहां के चुनावों की घोषणा बाकी है। उत्सुक छात्र संगठनों ने कॉलेज की दीवारों को संगठन से जुड़ने की अपील से पाट दिया है।
विज्ञापन
साथ ही कुछ चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्र नेताओं ने भी अपने पोस्टर लगवा दिए हैं। वहीं, पोस्टर लगने से खराब हो रहीं दीवारों से कॉलेज प्रबंधन चिंतित है। मामले पर संज्ञान लेते हुए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य केसी शर्मा ने छात्र संगठनों को इसके संबंध में सख्त चेतावनी देकर पोस्टर न लगाने को कहा है।
विज्ञापन
ऐसा करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत संगठन और छात्रनेता के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। साथ ही दीवार पर लगे पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। अमर उजाला से बातचीत में केसी शर्मा ने बताया कि ये सरासर लिंगदोह कमेटी केनियमों का उल्लंघन है। फिलहाल चेतावनी दी गई है। यदि आगे भी पोस्टर लगाए गए तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।