{"_id":"6aad3353a6b12b13af0f0cec","slug":"election-enthusiasm-visible-from-north-to-south-campus-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155447-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नॉर्थ से साउथ कैंपस तक दिखा चुनावी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नॉर्थ से साउथ कैंपस तक दिखा चुनावी उत्साह
विज्ञापन
अंदर शांत मतदान, बाहर चुनावी गहमागहमी, पर्चे बिखेरने से नियमों का खुला उल्लंघन, पुलिस से नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डूसू चुनाव के दिन दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैंपस में सुबह से ही चुनावी माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में जेन-जी छात्र मतदान के लिए कॉलेज पहुंचे। सुबह करीब 8:30 बजे से ही कॉलेजों के गेट पर छात्रों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। प्रवेश से पहले आई-कार्ड की सख्त जांच की गई। पुलिस ने भीड़ और आवाजाही को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
कॉलेजों के बाहर विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। वे छात्रों से बातचीत करते और चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते दिखे। इसके विपरीत, मतदान केंद्रों के भीतर माहौल शांत और व्यवस्थित रहा। पुलिस की तैनाती दोनों कैंपस में पूरे दिन बनी रही। दोपहर करीब एक बजे कई कॉलेजों में मतदान पूरा होने लगा। मतदान के बाद छात्र छोटे-छोटे समूहों में खड़े होकर चुनाव और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ जगहों पर छात्रों और पुलिस के बीच थोड़ी नोकझोंक भी हुई।
पूरे दिन गेट पर सख्त निगरानी
पूरे दिन गेट पर सख्त निगरानी और अंदर शांतिपूर्ण मतदान का माहौल रहा। हालांकि, कॉलेजों के बाहर नियमों के खिलाफ पर्चे बिखरे मिलने से चुनावी आचार-व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे। कुल मिलाकर, डूसू चुनाव में दिल्ली विश्वविद्यालय के दोनों कैंपस में उत्साह, सुरक्षा और चुनावी सक्रियता का मिला-जुला माहौल देखने को मिला।