फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Election commission would not declare election results on friday.

दिल्ली: इंतजार खत्म, आज होगा चुनावी ऐलान!

Mon, 12 Jan 2015 11:19 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
Election commission would not declare election results on friday.

दिल्ली निर्वाचन आयोग आज चुनावों की घोषणा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक 11 बजे दिल्ली चुनाव आयोग के सदस्यों की मीटिंग होनी है। माना जा रहा है कि दिल्ली में विधानसभा के गठन तक की प्रक्रिया दूसरे हफ्ते में पूरी हो सकती है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग दिल्ली के चुनावों की घोषणा को लेकर सीबीएसई की परीक्षा को भी ध्यान में रखेगा। दिल्ली में विधानसभा का पिछला चुनाव 2013 दिसम्बर में हुआ था वहीं 49 दिन की सरकार चलाने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया था। नवंबर में राजधानी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
विज्ञापन


मान जा रहा है कि दिल्ली चुनावों को फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में खत्म कर विधानसभा के गठन की प्रक्रिया पूरी करने की योजना है। आने वाले सप्ताह में सीबीएसई समेत परीक्षाएं ध्यान में रखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी की रैली के बाद होगा चुनाव का ऐलान': सूत्र

Election commission would not declare election results on friday.

इसके अलावा कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी आज जारी हो सकती है। इससे पहले कांग्रेस 24 नामों की लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है। पहली लिस्ट में सभी मौजूदा विधायकों को टिकट बांटे गए हैं।

मोदी की रैली के साथ ही भाजपा का चुनावी अभियान भी पूरी तरह से जो पकड़ लेगा। कहा जा रहा है कि इसके बाद करीब 20 जनवरी तक भाजपा के सभी उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी जाएगी और चुनावी अभियान पूरे जोर-शोर से शुरू हो जाएगा।

सूत्रों की खबरों के अनुसार अगर चुनाव की तारीख का ऐलाना आज होता है तो दिल्ली के चुनाव मध्य फरवरी में होने की ज्यादा से ज्यादा संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed