फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission will send notice to rakhi birla and pravesh verma

राखी बिडलान और प्रवेश वर्मा को तगड़ा झटका

Sat, 12 Apr 2014 07:56 AM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
 election commission will send notice to rakhi birla and pravesh verma

दिल्ली में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान नियमों को ताक पर रखने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राखी बिड़लान और बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।

चुनाव के बाद इन दोनों नेताओं को नोटिस मिलने की सूचना से तरह-तरह की चर्चाओं को भी बल मिल रहा है।

राखी पर भारी पड़ी AAP की टोपी

 election commission will send notice to rakhi birla and pravesh verma

दरअसल, मनाही के बावजूद पोलिंग स्टेशन के अंदर पार्टी चिह्न के साथ जाने पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने AAP प्रत्याशी राखी बिड़लान व बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा को नोटिस देने की तैयारी कर ली है। दोनों के खिलाफ मिली शिकायत पर आयोग ने जांच शुरू कर दी है।

आयोग को शिकायत मिली है कि राखी बिड़लान मतदान वाले दिन ‘मैं हूं आम आदमी’ लिखी हुई टोपी पहनकर पोलिंग स्टेशनों के अंदर गई थीं। वहां वे लोगों से मिली भी थीं।

इसी तरह प्रवेश वर्मा ने मतदान वाले दिन जो जैकेट पहनी थी, उसके पिछले हिस्से पर कमल बना था। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिली हैं। चुनाव आयोग का सख्त आदेश है कि कोई भी प्रत्याशी पार्टी चिह्न वाले कपड़े के साथ मतदान केंद्र के अंदर नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed