फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission to notice baba ramdev on yoga mahotsav with modi

बाबा रामदेव पर भारी पड़ी मोदी की यारी

Wed, 26 Mar 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Mar 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
election commission to notice baba ramdev on yoga mahotsav with modi

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार से योग गुरु बाबा रामदेव की दोस्ती चुनाव आयोग को भी रास नहीं आ रही है। मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश में जुटे योगगुरु बाबा रामदेव नई मुसीबत में फंस गए हैं।

विज्ञापन


मोदी की दोस्ती और उनके लिए समर्थन जुटाना बाबा को इतना मंहगा साबित ये तो उन्होंने कभी सोचा ही नहीं होगा। लेकिन बिन बुलाए आई इस मुसीबत से बाबा रामदेव कैसे निपटेंगे ये भी बड़ा सवाल है। बाबा को दो दिनों में इस मुसीबत से पार पाना है।

विज्ञापन

रामदेव पर टेढ़ी हुई आयोग की नजर

election commission to notice baba ramdev on yoga mahotsav with modi

दरअसल, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित योग महोत्सव पर चुनाव आयोग ने बाबा रामदेव समेत दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस महोत्सव में नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी और बाबा रामदेव के साथ मंच भी साझा किया था।

योग महोत्सव के वीडियो फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार चुनाव आयोग की नजर बाबा पर टेढ़ी हो गई और आयोग ने आयोजन कराने वाली संस्था व बाबा रामदेव से स्पष्टीकरण मांगा है।

उत्तरी जिला चुनाव कार्यालय की ओर से जारी पहला नोटिस योग शिविर आयोजित कराने वाली संस्था भारत स्वाभिमान को है जबकि दूसरा बाबा रामदेव को जारी किया गया है। दोनों नोटिस का जवाब 27 मार्च तक चुनाव आयोग को सौंपना है।

मोदी का नाम लिए बिना फंस गए बाबा

election commission to notice baba ramdev on yoga mahotsav with modi

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में दो बातें पूछी गई हैं। पहली- जब यहां राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी तो इसमें नरेंद्र मोदी क्यों शामिल हुए और दूसरी यह कि, मंच से राजनीतिक भाषण जैसी बात की गई।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने बताया कि रविवार को हुए इस पूरे शिविर की रिकार्डिंग कराई गई थी। उसके बाद चुनाव अधिकारियों ने पूरे वीडियो को अच्छे से जांचने के बाद पाया कि राजनीतिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने के बाद भी इसमें राजनीतिक भाषण हुआ।

गौरतलब है कि रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित योग महोत्सव में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में रामदेव ने लोगों से बिना नाम लिए सत्ता परिवर्तन करने के नाम पर मोदी को वोट देने की अपील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed