{"_id":"277593ef4859a649a326738cd617b35a","slug":"election-commission-sent-a-notice-to-aam-aadmi-party-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP के प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP के प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के जोश में राजनीतिक दल आचार संहिता को ताक पर रखने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर को नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें:AAP के घोषणा पत्र का ड्राफ्ट तैयार, जानिए क्या-क्या हैं वादे
कारण बताओ नोटिस का जवाब दो दिन के भीतर देने के आदेश जारी किए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने 22 मार्च को रोड शो किया था। जिसमें AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी शिरकत की थी।
रोड शो में पार्टी प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर को केवल 10 वाहनों की अनुमति दी गई थी, जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 35 वाहनों का प्रयोग किया गया।
यह भी पढ़ें: यहां रोज तय होती है हार-जीत, बनती है रणनीति
विज्ञापन
आचार संहिता के नोडल अधिकारी व फ्लाइंग टीम ने इस संदर्भ में निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें रोड शो को लेकर आचार संहिता का उल्लंघन करने के बारे में जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर ‘आप’ प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।