केजरीवाल व आशुतोष को चुनाव आयोग का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव आयोग ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व चांदनी चौक से पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
आयोग ने दोनों को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है।
केजरीवाल को पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट की रिटर्निंग ऑफिसर निहारिका राय की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
गांधीगीरी पड़ी मंहगी!
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को थप्पड़ मारे जाने के बाद बिना अनुमति के राजघाट पर समर्थकों के साथ पहुंच गए थे। वहां उन्होंने सभा भी की थी।
वहीं, दूसरा नोटिस आशुतोष को जारी किया गया है। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट करके चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार कपिल सिब्बल पर वोट के लिए पैसे देने का आरोप लगाया था।
सिब्बल ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग में की थी। उत्तरी जिला चुनाव अधिकारी ए. मोना श्रीनिवास ने आशुतोष को नोटिस जारी करके आरोपों के सबूत मांगे हैं।